{"_id":"5a11c97d4f1c1bb6678bcb22","slug":"31511115133-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरियर का राड टूटा, निजी गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरियर का राड टूटा, निजी गार्ड की मौत
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मार्ग स्थित कुत्तुबपुर-बारा गांव के सामने ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक के लिए लगे बैरियर का राड टूटकर गिर जाने से शनिवार की रात एक निजी गार्ड की मौके पर मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया और मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। जाम की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे सीओ और क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। करीब डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
ताड़ीघाट-बार मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए एक सप्ताह पूर्व जमानिया एसडीएम और सीओ ने कुत्तुबपुर-बारा गांव के सामने बैरियर लगवा दिया था। बैरियर के खोलने और बंद करने का संचालन मार्ग का निर्माण करा रही कार्यदाई संस्था को सौंप दिया था। कार्यदायी संस्था की ओर से कुत्तुबपुर गांव निवासी मारकंडेय राय (65) को गार्ड के रुप में तैनात कर दिया गया। बीती रात करीब दो बजे बिहार से आ रहे वाहन को प्रवेश देने के लिए गार्ड जैसे ही बैरियर खोलने पहुंचा। बैरियर का राड टूटकर उनके सिर पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन इलाज के लिए घायल को बिहार के बक्सर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने बैरियर के पास शव रखकर सुबह करीब साढ़े 10 बजे ताड़ीघाट-बारा मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगी लेकिन ग्रामीण मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। कुछ देर बाद जमानिया सीओ, क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि और कार्यदाई संस्था के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक आश्रितों को मुआवजा देने के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। करीब 12 बजे जाम समाप्त होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।