फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   303 patients got home isolation facility

अब तक 300 मरीजों को मिली होम आइसोलेट की सुविधा

Wed, 29 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
303 patients got home isolation facility
3गाजीपुर। जिले के 303 मरीजों ने अब तक होम आइसोलेशन की सुविधा ली है। इनमें से सभी कोरोना संक्रमित के लक्षण से रहित पाए गए हैं। इसके साथ ही पाजिटिव मिले तीन मरीजों ने निर्धारित शुल्क देकर होटल की सुविधा ली है। उनका उपचार होटल में चल रहा है। जबकि सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में वर्तमान समय में 97 और वाराणसी के बीएचयू में 20 मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब चार माह से लगातार स्वैब की सैंपलिंग कर जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 23,819 संदिग्धों का स्वैब जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है। इसमें 20,865 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1930 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इनमें से 1018 संक्रमित मिले हैं। वर्तमान समय में 487 केस सक्रिय है। इनमें से 303 लक्षण रहित मरीजों को होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई है। जबकि तीन मरीज निर्धारित शुल्क देकर होटल में आइसोलेट हैं। 97 मरीज सहेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर शम्मे गौसिया आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती हैं। वाराणसी में 20 मरीजों का उपचार चल रहा है। जबकि पांच जिला अस्पताल, आजमगढ़ में एक, लखनऊ में दो, गौतम बुद्धनगर एक, कानपुर एक मरीज का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed