{"_id":"579a49384f1c1b356521e1dc","slug":"300-solar-tube-wells-will","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद को मिलेगी 300 सोलर ट्यूबवेल की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद को मिलेगी 300 सोलर ट्यूबवेल की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 28 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
जनपद को मिलेगी 300 सोलर ट्यूबवेल की सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायफल क्लब के सभागार में गुरुवार को मुख्य सचिव दीपक सिंघल तथा डीजीपी जावीद अहमद ने जिले के जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। जनप्रतिनिधियों ने दोनों अधिकारियों को एक-एक कर क्षेत्र की समस्याएं गिनाई। इस दौरान बिजली, सड़क, पुल तथा अपराध का मुद्दा छाया रहा। ताड़ीघाट-बारा मार्ग के अत्यधिक खराब होने की शिकायत पर उन्होंने जिलाधिकारी को रेवतीपुर से भदौरा तक का वीडियोग्राफी कराकर भेजने का निर्देश दिया।
मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गाजीपुर को 300 सोलर ट्यूबवेल की सौगात दी है, जो अपने आप में एक मिसाल बनेगी। लापरवाह अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के समाने ही खरी-खोटी सुनाई। मुख्य सचिव ने प्रशासनिक अधिकारियों को तल्ख तेवरों में सुधरने की नसीहत दी। इसके पूर्व मुख्य सचिव सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने हवाई पट्टी पर कई विभागों के अधिकारियों की जमकर क्लास ली थी।
खस्ताहाल सड़क के साथ ही बिजली, अपराध तथा ओवर लोड वाहनों के बाबत मुख्य सचिव ने पूरे जनपद में ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने का निर्देश दिया। कहा इसका कड़ाई से पालन होना चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की हिदायत दी। मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने कहा कि सब कुछ जल्द सुधर जाना चाहिए, ऐसा न होने पर जिम्मेदार जिले के आला अफसर होंगे।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, भाजपा जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, बसपा प्रभारी संतोष यादव, विधायक सुब्बा राम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरेंद्र यादव, धर्मार्थकार्य राज्यमंत्री विजय मिश्रा, पर्यटन मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह,व्यापारी नेता प्रिंस अग्रवाल, अतीक राईनी, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे।