फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   2996 benefitted in health fair

स्वास्थ्य आरोग्य मेले में 2996 लाभांवित

Sun, 01 May 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
2996 benefitted in health fair
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जनपद के 58 न्यू पीएचसी पर स्वास्थ्य आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। वहीं मेले में कोरोना वैक्सीनेशन और आयुष्मान पात्रों का गोल्डेन कार्ड भी बनाया गया। इधर सुबह करीब 11 बजे सीएमओ डा. हरगोविंद सिंह एवं एसीएमओ डा. केेके वर्मा ने नंदगंज न्यू पीएचसी और हाथीखाना नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर निरीक्षण कर डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया। इस दौरान पूूरे न्यू पीएचसी पर 2996 लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

नंदगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेले में सुबह 9.30 बजे तक स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक पहुंच गए थे। इधर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. पंकज कुमार ने भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया। मेले उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। साथ ही जिलाध्यक्ष ने अस्पताल का निरीक्षण करने के साथ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ पंकज कुमार से अस्पताल से सम्बंधित जानकारी भी ली। इस मौके पर भानू प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य आरोग्य मेला लगाने का निर्देश दिया है। इस मौके पर डॉ. एसके सरोज ने बताया कि इस अस्पताल में प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला लगेगा। जिसके माध्यम से कोविड 19 वैक्सीन लगाना, सामान्य बीमारी, संचारी रोगों का इलाज और रोकथाम, दवा वितरण, गर्भवती महिलाओं की जांच और चिकित्सा, मौसमी बीमारियों जैसे डायरिया, उल्टी, दस्त आदि का इलाज और मरीजों के लिए गोल्डेन कार्ड आदि बनाया जाएगा। इस मौके पर डा. शालिनी भाष्कर, फार्मशिस्ट हिमालय गिरी, आशा देवी, नाजमी बेगम, राहुल गुप्ता, सिद्धार्थ के साथ भाजपा नंदगंज मण्डल अध्यक्ष विनीत शर्मा, भानुप्रताप जायसवाल, रविंद्र श्रीवास्तव, मयंक जायसवाल, राजनाथ गुप्ता, संतोष जायसवाल, अजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एसीएमओ डा. केके वर्मा ने बताया कि 58 न्यू पीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य आरोग्य मेले में 2996 लोगों का उपचार हुआ है।
विज्ञापन

मरदह स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। मेले में 51 मरीजों ने अपना नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराया। मेले में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख पति धर्मेंद्र सिंह मंटू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी साधन की आवश्यकता होगी, हम क्षेत्र पंचायत निधि से पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने गेट से अस्पताल तक सड़क इंटरलॉकिंग तथा बाहरी बाउंड्री वाल की मरम्मत के साथ ही शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नव नियुक्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार सिंह का माल्यार्पण एवं बुके देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed