फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   285 roads up to 449 km are turned into potholes, repairs to be done by October

Ghazipur News: 449 किमी तक गड्ढ़ों में तब्दील हैं 285 सड़कें, अक्तूबर तक होनी है मरम्मत

Mon, 30 Sep 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
285 roads up to 449 km are turned into potholes, repairs to be done by October
गाजीपुर। जनपद की 285 सड़कें 449 किमी तक जगह-जगह गड्ढ़ों में तब्दील है। इन सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढ़ा मुक्त किया जाना है। शासन का आदेश है कि नवरात्र के पहले पूजन पंडाल तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत कर दी जाए, बाकी 31 अक्तूबर तक हर हाल में गड्ढा मुक्त हो जाए। लेकिन, बारिश और विभागीय तैयारी को देखते हुए लग नहीं रहा कि तय समय में सड़कों की मरम्मत हो सकेगी। सड़कें बनाने के लिए शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 54 लाख रुपये का बजट लोक निर्माण विभाग को जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बारिश के कारण जनपद की अधिकांश सड़कों गड्ढा युक्त हो गई हैं। कुछ सड़कें ऐसी भी हैं,जो बारिश से पहले से जर्जर व गड्ढों से भरी हुई हैं। इन सड़कों पर आवागमन करना वाहन चालकों तथा राहगीरों को दर्द देने का कार्य करता है। जिले में सात तहसीलें हैं। शायद ही ऐसी कोई तहसील हो, जहां गड्ढा युक्त सड़कें न हों। लोग काफी दिनों से गड्ढा युक्त सड़कों की मरम्मत करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार की ओर से निर्देश दिया गया है कि 31 अक्तूबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए। प्रदेश सरकार का फरमान आते ही लोक निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। जिले की गड्ढायुक्त सड़कों का खाका तैयार कर लिया गया है। विभाग की ओर से जो कार्य योजना तैयार की गई है, उसके अनुसार 285 सड़कों को गड्ढामुक्त करने में कुल 281.81 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जिले की प्रमुख गड्ढायुक्त सड़कें
गाजीपुर। बरही-बोगना-बद्धोपुर मार्ग, मनिहारी-जखनिया-फद्दोपुर मार्ग, जखनिया-झोटना-रायपुर मार्ग, बिहारीगंज-मौधा मार्ग, चंदौली-सकलडीहा-सैदपुर मार्ग, गाजीपुर-बुजुर्गा-नसीरपुर मार्ग, फतेउल्लाहपुर-हरिहरपुर-बरहट मार्ग, पिपनार-बोगना-रायपुर-गोपालपुर-बिरनो ब्लाक मार्ग, जमानिया-दिलदारनगर-उसिया-गोड़सरा-अमौरा नहर की पटरी मार्ग, गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग, गाजीपुर-बलिया मार्ग, मऊ-यूसुफपुर मार्ग, यूसुफपुर-बालापुर-जोगा-करीमुद्दीनपुर मार्ग, कुंडेसर-कबीरपुर-अवथहीं-लठठूडीह मार्ग। ये सड़कें सबसे अधिक गड्ढायुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह महीने की रहेगी गारंटी
गाजीपुर। लोक निर्माण विभाग तीन खंडों में बंटा हुआ है। इनमें प्रांतीय खंड, निर्माण खंड व निर्माण खंड तृतीय शामिल है। तीनों खंडों की गड्ढायुक्त सड़कों की मरम्मत करने की योजना है। विभाग का दावा है कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाएगा। साथ ही छह महीने की गारंटी रहेगी। जिन सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाएगा, अगर वे छह महीने के अंदर फिर से गड्ढे में तब्दील हो जाएंगी, तो संबंधित ठेकेदार को फिर से मरम्मत करनी होगी।

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश शासन से मिला है। गड्ढा मुक्त करने के लिए संबंधित सड़कों की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। निर्धारित समयावधि में सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।-इं. बीएल गौतम, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed