{"_id":"5f3425b68ebc3e3d233dbde6","slug":"27-people-have-been-recorded-in-noorpur-case-ghazipur-news-vns541165965","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर कांड में 27 लोगों का दर्ज हो चुका है बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर कांड में 27 लोगों का दर्ज हो चुका है बयान
विज्ञापन
दिलदारनगर / सुहवल। नूरपुरकांड की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी हैं। 16 अगस्त तक जांच पूरी होने की उम्मीद है। अब तक 27 लोगों का लिखित और मौखिक बयान दर्ज हो चुका है। अब इस मामले में जो भी बयान दर्ज कराना चाहता है। वह 13 अगस्त से 16 अगस्त तक कार्यालय पहुंचकर बयान दर्ज करा सकता हैं।
बीते 26 जुलाई को नूरपुर गांव में पुलिसिया बर्बरता के मामले में शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी के द्वारा मजिस्ट्रेटी जांच में उपजिलाधिकारी जमानिया सत्यप्रिय सिंह एवं सीओ जमानिया सुरेश शर्मा की दो सदस्यीय टीम गठित की गई थी। पीड़ित सैनिक परिवार, पुलिस और ग्राम प्रधान सहित अब तक कुल 27 लोगों के लिखित व मौखिक बयान दर्ज कर लिया गया है। एसडीएम जमानिया ने बताया कि नूरपुर घटना के मामले में अब जो भी बयान देना चाहते हैं चाहे लिखित हो या मौखिक या वीडियो, फोटो क्लिप के साथ साक्ष्य के तौर पर 13 अगस्त से 16 अगस्त के बीच सुबह 11 बजे तक दे सकते हैं। बीते दिनों संयुक्त दो सदस्यीय मजिस्ट्रेटी टीम के द्वारा सभी उभय पक्ष का बयान प्राथमिक विद्यालय नूरपुर में जबकि पुलिस का बयान कार्यालय एवं थाने में दर्ज किया गया था। शेष रह गए पीड़ित सैनिक परिवार के एकमात्र सुशील पांडेय का लिखित बयान एसडीएम कार्यालय जमानिया में दर्ज किया गया। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि जांच अंतिम दौर में हैं। पीड़ित सैनिक परिवार, पुलिस, प्रधान सहित कुल 27 लोगों के बयान दर्ज किया जा चुका है। कहा कि अब जो लोग इस मामले में किसी तरह का साक्ष्य यानि फोटो, वीडियो फुटेज, लिखित बयान देना चाहते हैं, कार्यालय में 13 अगस्त से 16 अगस्त तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दर्जे करा सकते हैं।