फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   266 people complained and 25 cases were resolved on the spot

Ghazipur News: 266 लोगों ने लगाई फरियाद माैके पर 25 मामले निपटाए

Sat, 05 Apr 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
266 people complained and 25 cases were resolved on the spot
जिले की सातों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 266 लोगों ने फरियाद लगाई। मौके पर 25 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सेवराई तहसील में हुआ था। डीएम आर्यका अखौरी और एसपी डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में 44 प्रार्थना-पत्र आए। मौके पर केवल आठ मामलों का निस्तारण हुआ। इसके कारण अधिसंख्य फरियादी निराश होकर घर वापस लौट गए।
विज्ञापन

सेवराई तहसील में मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था। यहां सुबह साढ़े नौ बजे से ही फरियादी आने शुरू हो गए थे। डीएम आर्यका अखौरी, एसपी डॉ. ईरज राजा व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में बारी-बारी से एक-एक फरियादी ने फरियाद लगाई। ज्यादातर मामले राजस्व व अन्य सरकारी विभागों से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में न्याय की आस में फरियादी काफी दूर-दूर से आए थे। कोई 10 तो कोई 15 किलोमीटर की दूरी तय करके मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा था।

वहीं डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया जाए। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, परियोजना निदेशक राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed