{"_id":"614630b38ebc3eb6e52244bc","slug":"260-candidates-left-the-marks-improvement-exam-ghazipur-news-vns61238515","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा में 260 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा में 260 रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2021 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंक सुधार परीक्षा शनिवार को शुरू हो गई। पहले दिन दोनों कक्षाओं के छात्रों की हिंदी विषय की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 806 परीक्षार्थियों में से 260 अनुपस्थित रहे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव ने डीआईओएस के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
छह अक्तूबर तक चलने वाली परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 1106 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके लिए राजकीय सिटी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जमानिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सादात, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदपुर, शिवकुमार शास्त्री इंटर कॉलेज और नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार से दो पालियों में परीक्षा शुरू हो गई। पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की हिंदी की परीक्षा में 141 परीक्षार्थियों को बैठना था, लेकिन 120 ही उपस्थित हुए। शेष 21 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों की हिंदी प्रश्नपत्र की परीक्षा में कुल 665 में 239 अनुपस्थित रहे, जबकि 426 सम्मिलित हुए। इस तरह से आज दोनों कक्षा के 806 परीक्षार्थियों में 546 उपस्थित और 260 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इसको नकलविहीन एवं सकुशल कराने के लिए तीन सचल दलों के अलावा सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव सतीश सिंह ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदपुर एवं सादात, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज और शिवकुमार शास्त्री इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।