{"_id":"5f0349d18ebc3e42cf7f299f","slug":"26-accused-arrested-with-illegal-e-tickets-ghazipur-news-vns5343082112","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 अवैध ई-टिकट के साथ आरोपी धराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 अवैध ई-टिकट के साथ आरोपी धराया
विज्ञापन
खानपुर। औड़िहार रेलवे पुलिस ने सोमवार को जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र स्थित नरहन गांव में एक कम्प्यूटर व जनसेवा केंद्र पर छापेमारी करके 26 अवैध ई-टिकट, 37 हजार नकदी, एक लेपटॉप, एक प्रिंटर व मोबाइल भी बरामद किया। साथ ही आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया गया। निरीक्षक नरेश कुमार मीणा ने बताया कि कांसटेबल लालबहादुर यादव, रामबहादुर यादव, कृष्ण गोपाल यादव व देवेंद्र यादव के साथ जौनपुर स्थित केराकत थाने के नरहन गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान एक कम्प्यूटर की दूकान व जनसेवा केंद्र से अवैध 26 ई-टिकट बरामद किया गया। आरोपित द्वारा पर्सनल यूजर आइडी प्रयोग करके टिकट बनाया जा रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम नरहन कस्बा निवासी शुभम कुमार बताया। पूछताछ करने के साथ चालान कर जेल भेज दिया गया।
गरीब कन्या का दहेज रहित विवाह कराया
कासिमाबाद। भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी एवं जनहित कल्याण सेवा समिति के सहयोग से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एवं उपाध्यक्ष मुन्ना खरवार की उपस्थिति में एक गरीब कन्या बिजली का दहेज रहित विवाह रविवार को मेख गांव स्थित ब्रह्म स्थान पर रविप्रकाश के साथ संपन्न हुआ। इस विवाह को सकुशल संपन्न कराने में सिद्धेश्वर प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष मरदह मनजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी जयशंकर सिंह तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दहेज रहित शादी की चर्चा क्षेत्र में जोर-शोर से हो रही है।