{"_id":"6afb46ed9f8a25fdaf01b2eb","slug":"250-women-were-provided-training-after-being-informed-about-the-benefits-of-moringa-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-164059-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मोरिंगा की खूबियां बताकर 250 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मोरिंगा की खूबियां बताकर 250 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
महिलाओं को मोरिंगा की पत्तियों से खाद्य सामाग्री बनाने के तरीकों को बतातीं कृषि विज्ञान केंद्र
गाजीपुर। शहर के गोराबाजार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र की गृह वैज्ञानिक डॉ. रागिनी दुबे महिलाओं को मोरिंगा (सहजन) की पत्तियों से बने उत्पादों के बारे में प्रशिक्षित कर रही हैं।
अब तक दो सौ पचास महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। डॉ. रागिनी दुबे ने बताया कि जिले में अधिक संख्या में महिलाएं आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन ए एवं सी की कमी से जूझ रही हैं। इस कमी के कारण उन्हें तनाव, थकावट, चिड़चिड़ापन और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी प्रभावित करता है। मोरिंगा (सहजन) के पौधे का प्रत्येक भाग पोषक तत्वों से भरपूर होता है, विशेष रूप से इसके फल और पत्तियां।
दैनिक आहार में मोरिंगा की पत्तियों को शामिल करने से महिलाओं में आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए एवं सी और प्रोटीन की कमी को पूरा किया जा सकता है। यह उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और कमजोरी को दूर करने में भी सहायक है।
विज्ञापन
मोरिंगा की पत्तियों में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट महिलाओं में तनाव, थकान और वजन प्रबंधन के साथ-साथ त्वचा के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
केंद्र की तरफ से मोरिंगा की पत्तियों से पराठा, रोटी, सब्जियों के साथ ही अन्य खाद्य सामग्री बनाने के तरीकों की जानकारी दी जा रही है।