फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   25 thousand bounty caught by the police

25 हजार का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Tue, 31 May 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
25 thousand bounty caught by the police
जिले का टाप टेन और 25 हजार के इनामी बिरनो और स्वाट टीम ने मंगलवार की भोर कहोतरी चौराहा के पास से घेराबंदी करके धर- दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा एवं एक कारतूस के साथ चोरी की बाइक, सोने के गहने और 1310 रुपये नकदी बरामद हुए।
विज्ञापन

एसपी रामबदन सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थानाध्यक्ष बिरनो संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। सर्विलांस टीम के हेड कांस्टेबल संजय कुमार रजावत और कांस्टेबल संजय कुमार भड़सर चौकी पर बुलाकर अपराधियों के पकड़ने के बारे में बातचीत कर रहे थे कि सूचना मिली कि बिरनो थाना क्षेत्र में बैंक मित्र (ग्राहक सेवा केंद्र) से हुई लूट का वांछित आरोपी नोनरा गांव निवासी सुधीर पासी घर आया हुआ था और किसी काम से बोगना होकर बीरबलपुर के रास्ते कहोतरी की तरफ जा रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई टीम कहोतरी चौराहे पर इंतजार में लग गई। कुछ समय बाद एक बाइक कहोतरी चौराहे तरफ आती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन

जैसे ही मोटर साइकिल पुलिस टीम के करीब आई कि पुलिस टीम द्वारा चारों तरफ से घेरकर मोटर साइकिल सवार को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम नाम सुधीर पासी उर्फ ध्रुव बताया। उसने बताया कि गुलालसराय में ग्राहक सेवा केंद्र में लूट को अंजाम दिया था। पकड़ा गया आरोपी जनपद का टाप टेन अपराधी और 25 हजार का इनामी है। उस पर मऊ, चंदौली, गाजीपुर में चोरी, लूट गैंगेस्टर सहित कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश सिंह, उपनिरीक्षक शशिचंद चौधरी, संजय पटेल, संजय सिंह, प्रेम शंकर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के डाही पुलिया के पास से पुलिस टीम ने मगंलवार को एक शातिर बदमाश को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी सुबह पुलिस टीम के साथ डाही पुलिया के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। उसी दौरान एक संदिग्ध युवक आता दिखाई पड़ा। पुलिस टीम ने जब उसे रूकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशीष सिंह निवासी उपधी बताया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed