फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   25 cows recovered from pickup and truck

पिकअप और ट्रक से 25 गोवंश बरामद

Wed, 29 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
25 cows recovered from pickup and truck
लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद गांव के पास बुधवार को पुलिस ने घेरेबंदी कर तीन पिकअप और एक ट्रक में लदे 25 गोवंश बरामद किए। इसमें एक गोवंश मृत मिला। इस दौरान तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस गोवंश को ट्रक समेत थाने ले आई। अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि महेंद गांव के चौराहे के पास पिकअप और ट्रक पर लादकर गोवंश तस्करी के लिए बिहार ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर टीम ने महेंद गांव के चौराहे के पास घेराबंदी कर ट्रक और तीन पिकअप बरामद किया। तलाशी लेने पर उन पर लादे गए 25 गोवंश बरामद हुए। इसमें एक गोवंश मृत अवस्था में मिला। उधर, मौका मिलते ही तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। टीम गोवंशों सहित वाहनों को कब्जे में लेकर थाने आई। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि अज्ञात गोवंश तस्करों पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed