फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   2489 nomadic and drop out children will be admitted

Ghazipur News: 2489 घुमंतू और ड्रॉप आउट बच्चों का कराया जाएगा दाखिला

Fri, 17 May 2024 04:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
2489 nomadic and drop out children will be admitted
गाजीपुर। बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने के लिए घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है। शारदा अभियान के तहत इस सत्र में अब तक विभिन्न विकासखंडों में कभी स्कूल का मुंह न देखने वाले घुमंतू और ड्राॅप आउट 2 हजार 489 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। इनका नामांकन परिषदीय स्कूलों में आयु संगत कक्षाओं में कराया जाएगा।
विज्ञापन

नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के अंतर्गत छह से 14 आयु वर्ग के सभी बालक-बालिकाओं को नि:शुल्क प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इस आयु वर्ग के ऐसे बच्चे जिन्हें किसी विद्यालय में नामांकित नहीं किया गया है अथवा नामांकन के बाद वह अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण नहीं कर सके हैं, उनका चिह्नीकरण करते हुए उनका नामांकन आयु संगत कक्षा में कराया जाएगा। जिले में नया सत्र शुरु होते ही आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है। अप्रैल से अब तक सभी विकासखंडों में 2489 बच्चों को चिह्नित किया जा चुका है। जिला समन्वयक अमित राय ने बताया कि पिछले सत्र 2023-24 में जिले के 16 विकासखंडों में 6759 आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन

दो चरणों में चलेगा शारदा कार्यक्रम
अन्य विद्यार्थियों के समकक्ष लाने के लिए ड्राॅप आउट बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो चरणों में चलने वाला शारदा कार्यक्रम के पहले चरण में 17 जून से 16 जुलाई तक सर्वेक्षण होगा। दूसरा चरण एक अगस्त से 31 अगस्त तक होगा। इसके तहत परिवारों का सर्वे कराया जाएगा। इसमें ग्रामीण बस्तियों, ईंट-भट्ठों, कारखानों, होटलों आदि पर विशेष फोकस किया जाएगा। इसमें प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, बीटीसी प्रशिक्षु घर-घर जाकर आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिह्नीकरण, पंजीकरण और नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाॅकवार चिह्नित घुमंतू और ड्राॅप आउट बच्चे
बाराचवर 535, विरनो 385, भदौरा 336, भांवरकोल 285, देवकली 571, करंडा 242 तथा कासिमाबाद ब्लॉक के 508 बच्चे हैं। इसी तरह मनिहारी 535, मरदह 485, मुहम्मदाबाद 481, रेवतीपुर 421, सादात 263, सैदपुर 652, सदर 357, जखनिया 387 एवं जमानिया ब्लॉक में 316 बच्चे हैं।

राज्य परियोजना निदेशक की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का चिह्नीकरण भी हाउस होल्ड सर्वे के साथ किया जाएगा। ताकि ऐसे विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के नामांकन एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा सके।- हेमंत राव, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed