फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   24 people found stealing electricity, lawsuit filed

बिजली चोरी करते मिले 24 लोग, दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 06 Mar 2021 06:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
24 people found stealing electricity, lawsuit filed
शहर में मार्निंग रेड डालने जाते बिजली विभाग के अधिकारी। - फोटो : GHAZIPUR
ग़ाजीपुर। बिजली विभाग का डंडा एक बार फिर बिजली चोरों पर चला। शनिवार को नगर के विभिन्न मुहल्लों में बिजली चोरी को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी करते मिले 24 लोगों का कनेक्शन काटने के साथ उनके विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता विजयराज सिंह के निर्देश पर अधिशासी अभियंता द्वितीय आदित्य पांडेय तथा शहर एसडीओ शिवम राय के नेतृत्व में शहर क्षेत्र के नूरूदीनपुरा, बरबरहना, चंपियाबाग, इंदिरानगर कालोनी, मियांपुरा में छापा अभियान चलाया गया। इस दौरान 16 लोग मीटर से अलग केबिल लगाकर अथवा बिना स्वीकृत संयोजन के विद्युत उपभोग करते मिले। जबकि आठ लोग जिनका पूर्व में बकाया राशि के चलते कनेक्शन काट दिया गया था यह सभी बिना बिल भरेेे ही दोबारा कनेक्शन जोड़ कर बिजली का उपभोग करते मिले। विभाग ने कनेक्शन काटने के साथ ही इनके विरुद्ध विद्युत धारा अधिनियम 138-बी में विद्युत थाना रौजा पर प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की। छापेमारी में विजिलेंस प्रभारी चंद्रभूषण प्रजापति, विजिलेंस अवर अभियंता पंकज चौहान, प्रकाश, अंगद प्रसाद, प्रमोद चौबे, अविनाश सिंह, शशिकांत पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed