फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   23 hot spots in the district, movement closed

जिले में बने 23 हाट स्पाट, आवाजाही बंद

Thu, 21 May 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
23 hot spots in the district, movement closed
गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी से लोगों में दहशत है। बुधवार को 18 मरीजों के मिलने के बाद प्रशासन सकते में आ गया। अब तक जिले में कुल 39 स्थानों से कुल 60 मरीज मिले है। इसमें कुछ शहरी इलाका है, तो इनमें कुछ गांव भी शामिल है। इसको देखते हुए भी तक जिले में कुल 23 हाट स्पाट बनाए गए हैं। संक्रमित मरीज वाले गांवों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। यहां किसी के भी आने जाने की छूट नहीं है। देखरेख के लिए तीन शिफ्टों में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रतिबंधित इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति के लिए खास प्रबंध नहीं किया गया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बुधवार को रामपुर जीवन (प्रीतमनगर), पृथ्वीपुर, पकड़ी, सेंवराई, नसरतपुर, हैदरगंज, जयनगर, गनपा आदि में मरीजों के मिलने के बाद इन इलाकों को हाट स्पाट घोषित कर दिया गया। गुरुवार को इन गांवों को बैरियर लगा कर सील कर दिया गया तथा लोगों की आवाजाही बंद कर दिया गया। इसी प्रकार बेमुआ, मनिहारी के मरदानपुर लक्ष्मण, जखनिया, कासिमाबाद के गौरा गठिया, खालिसपुर गांवों को भी हाट स्पाट बना दिया गया। इधर मुहम्मदाबाद के वकीलबाड़ी क्षेत्र को फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने जहां पूरी तरह से सैनिटाइज किया वहीं नगरपालिका की ओर से दवाओं का भी छिड़काव किया गया। मनिहारी के चकबाकर, रेवतीपुर, सदर ब्लाक के डिलिया, दुल्लहपुर, मनिहारी ब्लाक के यूसुफपुर खड़बा एवं सदर ब्लाक के बभनौली गांव में मरीजों के मिलने के बाद गांव में आवाजाही रोक दिया गया है। गोपालपुर गांव में एक साथ सात मरीज मिले है। इस गांव के लोगों को कहीं भी निकलने नहीं दिया जा रहा है जिससे दहशत व्याप्त है। दुल्लहपुर के भीखमपुर, मनिहारी के भरथना, नोनहरा के फतेहपुर अंटवा, बयेपुर देवकली, गरुआ मकसूदपुर में भी सड़कों तथा गलियों पर बैरियर लगा दिए गए है। जिससे आवागमन बंद है। के नसीरुद्दीनपुर, नंदगंज के खिजिरपुर, करंडा के कुचौरा, शादियाबाद के सरायगोकुल, राजूपुर, भुड़कुड़ा, मोहनपुरवा, शादियाबाद के चौकड़ी चौरा आदि गांवों में भी बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया गया है जिससे लोगों को आवश्यक वस्तुओं के लिए भी परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से लोगों को घर में ही रहने की अपील की जा रही है। इधर गाजीपुर शहर में बनाए गए तीन और दिलदारनगर के दो हाट स्पाट इलाकों को समाप्त कर दिया गया है। लेकिन छेदीलाल चौराहा पर नया मरीज मिल जाने के कारण इस एरिया को भी सील किया जा सकता है। जिला अधिकारी ओमप्रकाश आर्य नेे बताया की प्रवासी मजदूरों के आने का क्रम जारी है। जहां मरीज मिल रहे हैं उस क्षेत्र या गांव को हाटस्पाट घोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed