फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   22.64 mm of rainfall overnight; power outage in half the city.

Ghazipur News: रात भर में 22.64 मिमी बारिश, आधे शहर में बिजली गुल

Sat, 26 Sep 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
22.64 mm of rainfall overnight; power outage in half the city.
गहमर के पंचायत भवन के पास जलभराव के बीच रखा ट्रांसफॉर्मर। संवाद
गाजीपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को पूरी रात तेज हवाओं संग बारिश होती रही। जिले का अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिले में कुल 22.64 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

वहीं आधे शहर की बिजली भी रात में गुल रही। 24 सितंबर को हवाओं संग पूरी रात बारिश होती रही। इससे मौसम पूरी तरह से खुशनुमा हो गया। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बदरा झूमकर बरसे।
विज्ञापन

25 सितंबर को भी पूरे दिन रह-रहकर हवाएं चलती रहीं। इसके कारण लोगों को सिहरन महसूस होने लगी। दूसरी तरफ बारिश होने के कारण शहर की जर्जर सड़कों के गड्ढों में जलभराव हो गया। शहर की जर्जर सड़कें कीचड़ से पूरी तरह से सन गईं। इसके कारण राहगीरों से लेकर वाहन चालकों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।

गहमर के पंचायत भवन के पास जलभराव के बीच रखा ट्रांसफॉर्मर। संवाद

गहमर के पंचायत भवन के पास जलभराव के बीच रखा ट्रांसफॉर्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed