फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   डग्गामार वाहनो से यात्रा करना जानलेवा

डग्गामार वाहनो से यात्रा करना जानलेवा

Sat, 05 Jan 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
डग्गामार वाहनो से यात्रा करना जानलेवा
गाजीपुर। जनपद के मार्गों पर यात्री वाहन चालक नियम-कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अधिक पैसा कमाने के चक्कर में वाहनों के अंदर यात्रियों को स्थान से अधिक बैठाया जा रहा है। इसके साथ यात्री ओवरलोड वाहनों के पीछे लटकर यात्रा करते नजर आ रहे हैं। खास यह है कि इन वाहनों पर नजर पड़ने के बाद भी पुलिस चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। ऐसे में वाहन चालकों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। वह अधिक कमाई के चक्कर में लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के लंका स्थित करंडा, अक्कलपुरा स्थित मुहम्मदाबाद बस स्टैंड, रौजा स्थित मऊ बस स्टैंड से बसों के साथ ही टेंपो, जीप आदि वाहनों का संचालन होता है। सुबह से लेकर देर शाम तक महिला-पुरुष यात्रियों के आने-जाने का क्रम बना रहता है। अधिक कमाई के चक्कर में चालक वाहनों में यात्रियों को क्षमता से अधिक संख्या में लोगों को बैठा रहे हैं। इस दौरान महिलाओं और बुर्जुगों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वह दिक्कतभरी यात्रा करने को विवश हो रहे हैं। लंका स्थित करंडा बस स्टैंड से कुछ बसों के साथ ही दर्जनों जीपों की संचालन होता है। इस स्टैंड के जीप चालकों का आलम यह है कि जिस वाहन में आठ लोगों के बैठने की जगह है, उसमें 15 से 16 यात्रियों को आढ़े-तिरछा बैठा रहे हैं। इसके अलावा वाहन भरने पर पिछले गेट पर तीन से चार लोग बैठकर और खड़े होकर आएदिन खतरनाक यात्रा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस स्टैंड से चलने वाली अधिकांश जीप पूरी तरह से जर्जर है। ऐसे में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। खास बात यह है कि ऐसा वाहन पुलिस की नजरों के सामने से ही दौड़ते हैं। बावजूद पुलिस नियम-कानून की धज्जियां उड़ाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शायद कोई बड़ी दुर्घटना होने के बाद पुलिस ने ऐसा वाहन चालकों की सुधि लें।
विज्ञापन

किसी भी वाहन चालक को नियम-कानून तोड़ने की छूट नहीं दी जाएगी। मेरी तरफ से लगातार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती रही है। जल्द ही करंडा मार्ग पर अभियान चलाकर क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुधीर त्रिपाठी, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed