{"_id":"5c212435bdec2256ee323809","slug":"21545675829-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस- डे आज: प्रभु यीशु ने लिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस- डे आज: प्रभु यीशु ने लिया जन्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर/दुबिहां। रंग-बिरंगे गुब्बारे और आकर्षक झांकियों से सजे गिरजाघरों में देर रात तक प्रार्थना सभाएं हुईं। जैसे ही रात के 12 बजे चर्चों में घंटियां बज उठीं, प्रभु यीशु का जन्म हुआ। मसीही समाज के लोगों ने कैरोल गीत गाए और एक- दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी और आपस में केक एवं टॉफियाें का वितरण किया। अलसुबह से ही फादर एवं पादरियों ने चर्च में प्रार्थना सभाएं की। यह क्रम मंगलवार की सुबह चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं होंगी।
प्रभु यीशु के जन्म दिन को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में खुशी का ठिकाना न था। अनुयायी सोमवार की रात प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां मनाने और प्रार्थना करने के लिए गिरजाघरों में जुटे थे। इस मौके पर गिरजाघरों और चर्च को सजाया व संवारा गया था। इस दिन को खास बनाने के लिए जनपद के तुलसीसागर स्थित गिरजाघर और बाराचंवर ब्लाक के हार्टमन इंटर कॉलेज हार्टमनपुर में स्थित चर्च में प्रभु यीशु के जन्म दिन पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
प्रभु यीशु ने मध्य रात्रि को जन्म लिया। इससे पूर्व प्रार्थना, गीत एवं संगीत आदि का कार्यक्रम गिरजाघरों में चलता रहा। सायंकाल से ही लोग गिरजाघरों में जुटे थे। हाटमनपुर में जन्मदिन के पूर्व संध्या पर सास्कृतिक मंच पर छात्र- छात्राओं के द्वारा गीत संगीत एवं नृत्य के साथ प्रभु येशी का प्राकट्योत्सव क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परिचय, प्रेयर डान्स, कैरोल सिंगिग, वन एक्ट प्ले, नृत्य, क्रिसमस डान्स, लघु नाटक की प्रस्तुति की गई। मंच पर बहुत ही सुंदर क्रिसमस ट्री बनाया गया था। कार्यक्रम को श्रीमती स्वर्ण लता ने संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व जगत के उद्धारकर्ता का जन्मदिन है। कार्यक्रम को फादर पी विक्टर प्रधानाचार्य के द्वारा भी संबोधित किया गया। अपने संबोधन एवं आशीर्वचन में पी विक्टर ने सभी को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में सिस्टर सुपिरियर अभया, सिस्टर अंजना, सिस्टर नूतन, सुशील कुमार, प्रभाकर मणि त्रिपाठी,अनिल मिश्रा, सत्य प्रकाश, दिनेश पाठक, श्रीराम, महात्मा प्रसाद, उदय कुमार, इसरत अतिया, अजीत कुमार, सत्येंद्र नाथ पांडेय,राकेश जोसफ, संतोष वर्मा, मनोज कुमार, सिस्टर हेलेन, अनिल कुमार समेत सभी शिक्षक स्टाफ व छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।