{"_id":"5bfed821bdec22419c5f0d87","slug":"21543428129-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ जीवन के लिए खेल अति आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ जीवन के लिए खेल अति आवश्यक
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
दुबिहां। स्वस्थ जीवन के लिए खेल अति आवश्यक है। अपने-अपने क्षेत्रों के कुशल खिलाड़ी भारत का मान और सम्मान रखते हैं, जिससे देश का नाम रोशन होता है। यह बातें वित्त लेखाधिकारी गुलशन उवर ने शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय करीमुद्दीनपुर के मैदान पर आयोजित 66 वीं ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का शुभारंभ करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि खेल ऐसी विधा है, जिससे सब कुछ पाया जा सकता है। खेल में खिलाड़ी का योगदान देखा जाता है, उसकी अमीरी-गरीबी से कोई सरोकार नहीं होता। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, लंबी दौड, ऊंची कूद, अंताक्षरी आदि खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश झा ने मुख्य अतिथि वित्त लेखाधिकारी गुलशन उवर को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर लक्ष्मी शंकर राय, अवधेश नारायण तिवारी, विजय शंकर यादव, अमरनाथ यादव, रमाकांत यादव, राजेश कुमार राय, अनिल कुमार राय, असग अली, हरपाल सिंह, अशोक गुप्ता सहित समस्त न्याय पंचायत समन्वयक आदि उपस्थित थे। संचालन राजदेव यादव ने किया।