{"_id":"5bf599cdbdec2269c10fa450","slug":"21542822349-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम दर्ज कराने के लिए दिखे उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम दर्ज कराने के लिए दिखे उत्साहित
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है। 18 नवंबर तक सभी सात विधानसभा क्षेत्रों से 46 हजार से ज्यादा लोगों की तरफ से सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरकर आवेदन किया गया है। नाम दर्ज कराने को लेकर युवाओं और महिलाओं ने गजब का उत्साह दिखाया है।
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अभियान चलाया जा रहा है। पहली सितंबर से शुरू हुए अभियान में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए लोगों विशेषकर युवा (18-19 वर्ष) एवं महिलाएं उत्साहित दिखे। सभी सात विधानसभा क्षेत्रों से 18 नवंबर तक 46313 लोगों की ओर से फार्म-छह भरकर सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया गया है। इसमें 16140 फार्म युवा (18-19 वर्ष), दिव्यांगों के 299 तथा 22832 आवेदन महिलाओं की ओर से किया गया है। इसके अलावा 28634 फार्म-सात तथा फार्म-आठ 2655 प्राप्त हुआ है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग का युवा, दिव्यांग एवं महिला मतदाताओं पर विशेष जोर है। 25 नवंबर को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित है। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को किया जाएगा।