फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दीपावली से पहले मानदेय की मांग

दीपावली से पहले मानदेय की मांग

Sat, 03 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
दीपावली से पहले मानदेय की मांग
गाजीपुर। बिना वेतन दशहरा पर्व तो बीत गया, अब दीपावली पर भी हीलाहवाली किए जाने से शिक्षामित्रों में रोष व्याप्त है। अगर जल्द ही हमारा मानदेय नहीं दिया गया तो आगे आंदोलन किया जाएगा। यह बातें आम शिक्षक शिक्षामित्र एसोसिएशन की शनिवार को सिटी रेलवे स्टेशन स्थित शिवमंदिर परिसर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष डिंपल राय ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन की ओर से लगातार हमारी उपेक्षा की जा रही है। दो माह से हमारा वेतन रोक दिया गया है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि बीएसए आफिस की लापरवाही के कारण करीब 350 शिक्षामित्रों के खाते का विवरण गलत फीड किया गया। इसके चलते उनको अगस्त माह का भी मानदेय नहीं मिला है। इसको ठीक कराने के लिए वह लगातार भागदौड़ कर रहे हैं। दशहरा पर्व किसी तरह से बीत गया। आगे धनतेरस, दीपावली और डाला छठ जैसे त्योहार हैं। अगर इस मौके पर भी मानदेय तथा एरियर नहीं दिया गया तो यह हमारे साथ अन्याय होगा। इस मौके पर पुरुषोत्तम, उमेश, संतोष, चंदन, प्रमोद, सुमन, उर्मिला, मंजू, सरोज सहित बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed