फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   धोखा दे रहा है शासन और प्रशासन

धोखा दे रहा है शासन और प्रशासन

Mon, 15 Oct 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
धोखा दे रहा है शासन और प्रशासन
गाजीपुर। ग्रामीण स्वच्छता ग्राही कर्मचारी सेवा समिति की ओर से पांच सूत्री मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रम में सोमवार को विकास भवन पर धरना दिया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हमें बार-बार आश्वासन दे कर बरगलाया जा रहा है। अगर प्रशासन हमारी बातों को गंभीरता से लेते हुए जल्दी ही नियुक्ति पत्र जारी नहीं करता है तो अब हम आंदोलन को और धारदार बनाएंगे। धरने के बाद प्रदेश सरकार को संबोधित एक पत्रक जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा गया।
विज्ञापन

समिति की जिलाध्यक्ष गुड़िया गुप्ता ने कहा कि हमारे साथ लगातार धोखा किया जा रहा है। हम निष्ठा से सेवा कार्य कर रहे हैं। इतने समय बाद भी स्वच्छताग्राहियों के वेतन का निर्धारण नहीं किया गया। उपाध्यक्ष अफजल खां ने कहा कि खास बात यह है कि हमारी मांगों को कोई गंभीरता से नहीं ले रहा है। हम हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिला मंत्री राजदेव प्रजापति ने कहा कि सरकार अगर काम ले रही है तो वेतन क्यों नही निर्धारित कर रही है। यह बात किसी की समझ में नही आ रहा है। जब तक हमें नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता तब तक लड़ाई लड़ते रहेंगे। संरक्षक राम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता ग्राहियों की हर समस्या के समाधान तक लड़ाई जारी रहेगी। अन्य वक्ताओं ने कहा कि शासन और प्रशासन लगातार हमारे साथ छल कर रहा है। काम करने के बाद भी मानदेय नहीं मिल रहा है। न ही नियुक्ति पत्र दे कर हमें कर्मचारी के रूप में ही माना जा रहा है। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में आए भाजपा नेता भगवती प्रसाद ने कहा कि नियुक्ति पत्र, मानदेय निर्धारण आदि समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार से अनुरोध किया जाएगा। वह इस लड़ाई में सभी के साथ है। इस मौके पर अरूण साहू, सुनील सिंह, अरविंद केशरी, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, सोनू कुमार सुमन, राजवंती, सीमा, सुनीता देवी, लक्ष्मी, रवि, अंजीत गुप्ता, उर्मिला, रामविलास, आकांक्षा, राहुल, परमानंद, उपेन्द्र, रंभा, सुरेन्द्र, अमित कुमार, दीपक, केशव, बबलू, संदीप, जितेन्द्र कुमार पासवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed