{"_id":"5bb26b7d867a554f207fbb3b","slug":"21538419581-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पीएम और लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण का निर्णय लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पीएम और लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण का निर्णय लिया
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की मासिक बैठक रविवार को सरजू पांडेय पार्क में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर दो अक्तूबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री एवं 11 अक्तूबर को लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और विचार गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चित्रगुप्त जयंती पर नौ नवंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। सदस्यता अभियान में तेजी लाने पर चर्चा करते हुए प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को चित्रगुप्त यात्रा का संयोजक एवं सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को सदस्यता अभियान का प्रमुख बनाया गया। उत्कृष्ट सांगठनिक कार्य करने के लिए ब्लाक कमेटियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, विरेश्वर सिन्हा, बालेश्वरनाथ वर्मा, विपिनविहारी वर्मा, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला सचिव शैल श्रीवास्तव ने किया।