{"_id":"5b6b34f54f1c1b096a8b5ecc","slug":"21533752565-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने की सरकार के बर्खास्तगी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने की सरकार के बर्खास्तगी की मांग
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। देवरिया में नारी संरक्षण गृह कांड को लेकर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को आस्तीन चढ़ा ली। प्रदेश कमेटी के निर्देश पर सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारों का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा उलटा साबित हुआ है।
धरना सभा में उन्होंने कहा कि महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। इससे माता-पिता एवं अभिभावक परेशान हैं। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि देवरिया कांड की पार्टी घोर निंदा करती है। इस विभाग की मंत्री को बर्खास्त किया जाए ताकि सीबीआई जांच निष्पक्ष कराई जा सके। शहर अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि देवरिया एवं मुजफ्फरपुर नारी संरक्षण गृह कांड से पूरा देश शर्मसार है लेकिन देश के गृहमंत्री प्रदेश के मुख्यमंत्री की पीठ ठोंककर वाहवाही कर रहे हैं। अंत में सभी ने संयुक्त रूप से राज्यपाल से सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। राज्यपाल को संबोधित एक मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा गया। धरना सभा में वरिष्ठ नेता अहमद जमाल जैदी, रविकांत राय, बटुकनारायण मिश्र, अजय सिंह, अरविंद मिश्रा, अजय सिंह, परवेज अहमद, मुहम्मद राशिद, अखिलेशवर सिंह, राकेश राय, संजय राय, समीउल्ला खां, मिलिंद्र सिंह, अजय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, चंद्रिका सिंह, हामिद सिद्दीकी, याहिया खां, राजेंद्र गाजी, संतोष उपाध्याय, राजेश उपाध्याय, देवनारायण सिंह, मुन्ना शर्मा, धर्मराज गिरी, अनुराग पांडेय, विश्वनाथ जायसवाल, रामप्रवेश कनौजिया, ओमप्रकाश, केएन शर्मा, आदि ने विचार व्यक्त किया। संचालन जिला महासचिव मुहम्मद राशिद ने किया।