{"_id":"5b2a99744f1c1baa6e8b8d38","slug":"21529518452-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण कराएं
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। किसान दिवस की बैठक विकास भवन के सभागार में बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चौरसिया ने पिछली बैठक में किसानों की ओर से बतायी गई समस्याओं और दिए गए शिकायत पत्रों पर की गई कार्रवाई की संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। कहा कि जो भी शिकायती पत्र आते हैं उसे गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के भीतर उसका निस्तारण कराते हुए अवगत कराएंगे।
कहा कि पानी के अभाव में खेती की नर्सरी बरबाद हो इसके पहले जो नहर विद्युत दोष एवं यांत्रिक खराबी के कारण बंद पड़े हैं। उसे तत्काल ठीक कराते हुए नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जाए। उन्होंने पियरी माइनर की नहर का फाटक हटाते हुए उसमें ठोकर बनाने को कहा। अधिशासी अभियंता जल निगम की ओर से बताया गया कि वीरपुर एवं जमानिया पंप कैनाल चालू हो गया है। नहर में कुछ जगहों पर साफ-सफाई का अभाव है जिसकी सफाई कराते 30 जून तक टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा। बैठक में उपस्थित किसानों ने विद्युत, नलकूप, सिंचाई, फसल बीमा, पशुपालन, आदि विभागों से संबंधित आने वाली समस्याओं से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। क्रय केंद्रों पर हुए धांधली की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी एवं पीसीएफ की मिश्रित टीम बनाकर जांच कराने का निर्देश दिया। विद्युत तार जो जर्जर अवस्था में है जिससे आगजनी हो सकती है उसे तत्काल ठीक कराते हुए जले ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में ठीक कराने को कहा। किसान बंधु से संबंधित जो भी लाभकारी योजना है उसे संबंधित अधिकारी किसानो को बताते हुए उसका लाभ दिलवाएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि विभाग की तरफ से शिविर लगाकर बाढ़ ग्रस्त एवं नदी किनारे गांव में एचएस टीकाकरण का कार्य चल रहा है। बैठक में उपनिदेशक कृषि यूपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह,
आदि उपस्थित थे।