{"_id":"5b2a97874f1c1bc2378b4e56","slug":"21529517959-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में खुलेगा जन ओषधि केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में खुलेगा जन ओषधि केंद्र
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। जिले भर के गरीब तबके के मरीजों को राहत भरी खबर है। जल्दी ही जिला अस्पताल में जन ओषधि केंद्र की स्थापना कर दी जाएगी। इस केंद्र पर मरीजों को अच्छी दवाईयां सस्ते रेट पर उपलब्ध होंगी। इसके लिए अस्पताल में आपातकालीन कक्ष में स्थान का चयन भी कर लिया गया है।
प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना के तहत भारत सरकार काफी पहले से ही मरीजों को सस्ती दवाएं दिलाने का प्रयास कर रही थी। इसके लिए वह सभी सरकारी अस्पतालों में जन औषधि केन्द्र खोलने की योजना बनाई गई। अस्पताल से लिखी गई सभी दवाएं इन केन्द्रों पर उपलब्ध रहेंगी तथा उसे कम कीमत पर मरीजों तथा तीमारदारों को दिया जाएगा। मरीजों को दिखाने के बाद कुछ दवाएं तो अस्पताल से मिल जाती है। लेकिन गंभीर मरीजों की दवाईयां खरीदने में तीमारदारों को बाहर की दुकानों पर जाना पड़ता है। बाहरी दुकानदार मनमानी कीमत वसूलते हैं जिससे मरीजों की कमर टूट जाती है। अस्पताल में इस केन्द्र के खुलने से मरीजों और तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी। जिला अस्पताल के सीएमएस ने बताया कि जगह एलाट कर दिया गया है। जल्दी ही इस केन्द्र को खोल कर मरीजों को सस्ती दवाएं दी जाएंगी।