फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   गोली मारने के मामले में तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.

गोली मारने के मामले में तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.

Sun, 27 May 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोली मारने के मामले में तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.
मनिहार(गाजीपुर)ी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के सराय गोकुल गांव में तीन दिन पहले घर जा रहे एक युवक को गोली मारने के मामले में नामजद पांच आरोपियों में से तीन आरोपियों को पुलिस टीम ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस घटना के मुख्य आरोपी सहित दो अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इधर तीसरे दिन गांव का माहौल सामान्य होने पर पीएसी हटा ली गई।
विज्ञापन

25 मई की देर शाम खेल के मैदान से दौड़ लगाकर घर वापस जा रहे मुलायम यादव को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद नाराज ग्रामीणों ने दूसरे गांव के एक मकान के बाहर खड़ी बाइक को तोड़ने के साथ ईंट-पत्थर चलाए थे। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल खेल के मैदान और गांव में पीएसी की दो कंपनी तैनात कर दी थी। इधर घायल युवक के पिता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजाराम ने बताया कि विजय यादव, लोकनाथ यादव और रामविलास यादव को उसके घर से धर दबोचा। जबकि मुख्य आरोपी सहित दो अभी भी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए भी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पवन श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed