फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मकान के मलबे में दबकर मजदूर की मौत

मकान के मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Sun, 18 Mar 2018 10:51 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
मकान के मलबे में दबकर मजदूर की मौत
बिरनो/ मरदह (गाजीपुर)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव में फोरलेन में अधिग्रहित मकान की छत तोड़ते समय रविवार की देर शाम एक मजदूर की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने गाजीपुर-मऊ मार्ग जाम कर दिया। जाम की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने-बुझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नसरतपुर गांव निवासी भीम यादव का मकान फोरलेन की सड़क में अधिग्रहित हो गया था। मकान मालिक भीम यादव मजदूरों को लगवाकर मकान तुड़वा रहे थे। इस कार्य में गांव के ही मुकेश राम ( 18) मजदूरी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान मकान के मलवे में दबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजनों के साथ गाजीपुर-मऊ मार्ग पर शाम पांच बजे जाम लगा दिया। जाम की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शाम 6 बजे जाम समाप्त कराया और मकान मालिक से तत्काल पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया। जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि जाम समाप्त कराकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed