{"_id":"5a7c82aa4f1c1b8b268b92a9","slug":"21518109354-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर जनपदीय रोवर्स-रेंजर्स का समागम आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर जनपदीय रोवर्स-रेंजर्स का समागम आज से
Updated Thu, 08 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। पीजी कालेज में 9 फरवरी से दो दिवसीस अंतर जनपदीय रोवर्स-रेंजर्स का समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह जानकारी प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फाइनेंस आफीसर मृत्युंजय कुमार सिंह होंगे। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से सम्बद्ध तीन जिलों से तकरीबन बीस कालेजों की टीम हिस्सा लेंगी। महाविद्यालय क्रीडांगन में आयोजित होने वाले रोवर्स-रेंजर्स के समागम की तैयारी पूरी कर ली गई है। अन्य जिलों से आने वाले रोवर्स और रेंजर्स के रात्रि विश्राम की व्यवस्था महाविद्यालय परिसर स्थित किसान घर में की गई है। इसके साथ ही परिसर की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त महिला एवं पुरुष गार्डों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन