{"_id":"5a6cb9324f1c1b89268b6b7b","slug":"21517074738-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवालों को लेकर जिला मुख्यालय और तहसीलों पर सपा ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवालों को लेकर जिला मुख्यालय और तहसीलों पर सपा ने दिया धरना
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर किसानों की समस्या, प्रदेश की जर्जर कानून व्यवस्था बिजली दरों में बढ़ोत्तरी आदि सवालों के लेकर सपा ने शनिवार को जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं-नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन के साथ ही सदर उपजिलाधिकारी को 10 बोरी आलू सौंपकर अपने विरोध का इजहार किया। सरजू पांडेय में आयोजित धरना में जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव ने कहा कि आज देश का 70 फीसदी किसान, जो खेती के बल पर रोजीरोटी की व्यवस्था करता है, भुखमरी के कगार पर है।
जंगीपुर विधायक डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते आलू की खेती करने वाले किसान अपना आलू सड़कों पर फेंकने को मजबूर है। धरना-प्रदर्शन को पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व विधायक डा. राजकुमार गौतम आदि ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया। सेवराई संवाददाता के अनुसार, तहसील मुख्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। उपजिलाधिकारी सेवराईं के स्टेनो को मांगों का पत्रक सौंपा। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार, सपा कार्यकर्ताओं-नेताओं ने तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधान परिषद सदस्य काशीनाथ यादव मौजूद थे। जमानिया संवाददाता के अनुसार, तहसील मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों को लूट रही है। मौके पर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, मेराज खान मौजूद रहे। अध्यक्षता रणजीत यादव तथा संचालन अशोक सिंह और मन्नू सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
एसडीएम ने अनुमति नहीं दी तो दिया धरना
सैदपुर। विधायक प्रतिनिधि आंसू और विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव उपजिलाधिकारी सैदपुर से आदेश लेने गए तो उन्होंने कहा कि तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं दी जाएगी। रामलीला मैदान में करिए। इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने पड़ाव मैदान में धरना दिया। इस मौके पर विधायक सुभाष पासी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम सत्यम को मांगों का पत्रक गया। अध्यक्षता लालता प्रसाद निषाद तथा संचालन छोटेलाल यादव ने किया। मौके पर देवकली ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव, सैदपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश राम, रमाशंकर सिंह हिरन, छोटेलाल यादव, राजेंद्र यादव, गणेश वर्मा, मेराज अहमद, उदयवीर यादव, सुनील यादव, रविकांत निषाद, मोहसीन खान आदि मौजूद रहे।