फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आज सड़क परिवहन मंत्री गडकरी जिले को देंगे करोड़ों की सौगात

आज सड़क परिवहन मंत्री गडकरी जिले को देंगे करोड़ों की सौगात

Wed, 24 Jan 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
आज सड़क परिवहन मंत्री गडकरी जिले को देंगे करोड़ों की सौगात
गाजीपुर।
विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी का आगमन गुरुवार को यहां हो रहा है। वह जिले के लोगों को करोड़ों की सौगात देंगे। लंका मैदान में केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने लंका मैदान में बने पंडाल का निरीक्षण किया।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर एक बजे लंका मैदान में पहुंचेंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। केंद्रीय मंत्री के साथ संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जन विकास मंत्री ओमप्रकाश राजभर सहित बलिया लोकसभा के सांसद भरत सिंह और घोसी के सांसद हरिनारायण राजभर भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जिले की कई सड़कों का चौड़ीकरण और नव निर्माण का शिलान्यास करेंगे। कई वर्षों से जर्जर सड़कों के चलते परेशानियों का सामना कर रहे लोगों को इन सड़कों का कायाकल्प होने से समस्या से पूरी तरह से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन



पुलिस लाइन में उतरेगा उड़नखटोला
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का उड़न खटोला पुलिस लाइन के हैलीपैड पर उतरेगा। वहां से सड़क मार्ग से वह लंका मैदान पहुंचेंगे। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से जगह-जगह बैरिकेटिंग की गई है। जिला और पुलिस प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। अधिकारियों ने हेलीपैड का निरीक्षण कर कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कार्यक्रम को लेकर किया गया रूट डायवर्जन
केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा होगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है। सदर एसडीएम विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि सैदपुर, नंदगंज की ओर से आने वाले छोटे चार पहिया वाहन को चुंगी के पास ही रोक दिया जाएगा। बड़ी बाग स्थित कांशीराम आवास के मैदान में उन्हें खड़ा किया जाएगा। सैदपुर, नंदगंज की ओर से आने वाले बड़े वाहन जैसे बस आरटीआई मैदान में खड़ी होंगी। अंधऊ, जंगीपुर की ओर से आने वाले छोटे वाहन फुल्लनपुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी के किनारे खड़े होंगे। जमानिया, गहमर, दिलदारनगर की ओर से आने वाले बड़े वाहन रौजा स्थित होमियोपैथिक कालेज के मैदान में खड़े होंगे। छोटे वाहन रौजा स्थित विद्युत कॉलोनी और सांई मंदिर मैदान में खड़े होंगे।

केंद्रीय मंत्री करेंगे शिलान्यास
गाजीपुर-मऊ एनएच-29 फोरलेन का चौड़ीकरण
गाजीपुर-जमानिया-सैयदराजा एनएच-97 फोरलेन का चौड़ीकरण
ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग
सदर विधानसभा के जलालपुर में बनने वाले मिनी बंदरगाह
सैदपुर-सादात-जखनिया-दुल्लहपुर-मरदह राष्ट्रीय राजमार्ग
सैदपुर-भीमापार-बहरियाबाद-चिरैयाकोट राष्ट्रीय राजमार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed