फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हरियाली से घिरा है विद्युत ट्रांसफार्मर, खतरा

हरियाली से घिरा है विद्युत ट्रांसफार्मर, खतरा

Sun, 12 Nov 2017 09:46 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
हरियाली से घिरा है विद्युत ट्रांसफार्मर, खतरा
गाजीपुर। शहर के कई इलाकों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर पेड़-पौधों से पूरी तरह से घिरे हुए हैं। इससे एक तरफ जहां शार्टसर्किट होने से ट्रांसफार्मर में आग लगने का खतरा बना हुआ है। वही ट्रांसफार्मरों के पास घास-फूस खाने के चक्कर में मवेशियों के विचरण पर उनकी जान पर खतरा बना हुआ है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी इसकी साफ-सफाई कराने को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

शहर के शास्त्रीनगर तिराहे के पास सड़क किनारे लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पूरी तरह से घास-फूस से घिरा हुआ है। ट्रांसफार्मर से जुड़े तार पूरी तरह से हरियाली की जद में है। ठंड का मौसम आ रहा है। कोहरा गिरने के दौरान घास-फूस पूरी तरह से भीग जाएंगे, इससे ट्रांसफार्मर में शार्ट-सर्किट होने की संभावना बनी रहेगी। अगर शार्ट-सर्किट हुई तो ट्रांसफार्मर में आग भी लग सकती है। इस हरियाली से सबसे ज्यादा खतरा छुट्टा मवेशियों पर मंडरा रहा है। विचरण करते समय जैसे ही मवेशियों की नजर हरियाली पर पड़ती है, उनके कदम ट्रांसफार्मर की तरफ बढ़ जाते है। खतरे से अंजान बेजुबान ट्रांसफार्मर के काफी करीब जाकर घास-फूस को खाने लगते हैं। इस दौरान आवागमन करने वालों की जैसे ही नजर पड़ती है, मवेशी करेंट की जद में न आए, इस आशंका से उसे हांका लगाकर हटा देते हैं। खास बात यह है कि विद्युत विभाग अधिकारी शहर में चक्रमण करते है और उनकी ऐसे ट्रांसफार्मरों पर नजर भी पड़ती है, लेकिन वे इसकी सफाई कराने को लेकर गंभीर नहीं होते है। इस संबंध में नगर एसडीओ शिवम राय ने बताया कि शास्त्रीनगर में ट्रांसफार्मर के पास घास-फूस उगने की बात उनके संज्ञान में है। जल्द से जल्द उसे साफ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed