{"_id":"595d1f174f1c1b55038b4683","slug":"21499275031-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अधिकारी ने नगर में हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अधिकारी ने नगर में हटवाया अतिक्रमण
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर। नगर में अवैध रूप से सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण करने वालों में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब नवागत अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्र नगर पंचायत कर्मियों की टीम संग सड़क पर आ गए। उन्होंने पूरे नगर में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाने के साथ ही चेतावनी दी कि आगे से ऐसा करते हुए पाए जाने पर आर्थिक दंड के साथ ही अतिक्रमण करने वालों का चालान भी काटा जाएगा।
बीते कई माह से नगर में चारों तरफ अतिक्रमण की समस्या थी। इसे लेकर पूर्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया लेकिन हर बार इस अभियान का असर एक-दो दिन ही दिखाई दिया। दूकानदारों द्वारा पुन: अतिक्रमण कर लिया जाता था। अतिक्रमण की वजह से नगर के हर हिस्से में लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। इस समस्या का संज्ञान लेते हुए बुधवार को ईओ संतोष मिश्र नगर पंचायत के कर्मचारियों संग राजमार्ग 29 पर पहुंचे और वहां तहसील के पास लगे ठेला-खोमचा वालों को हटवाया। इसके बाद अतिक्रमण हटवाते हुए वह मुख्य बाजार पहुंचे और वहां पर पूरे बाजार के अलावा मुख्य रूप से जलकल परिसर के सामने जबरिया अतिक्रमण कर रहे दूकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए अतिक्रमण हटवाया। यहां से उन्होंने मुख्य चौराहा तक का अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद नई सड़क स्थित सब्जी मंडी में सड़क किनारे बनी पटरी पर सब्जियों के दूकानदारों को भी सख्त चेतावनी देते हुए अतिक्रमण साफ कराया। अभियान के चलते पूरे दिन अतिक्रमण करने वालों में अफरातफरी मची रही। इस संबंध में ईओ ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान अब लगातार चलेगा और इस दौरान जो भी अतिक्रमण करता हुआ पकड़ा जाएगा, उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।