{"_id":"5c6b025dbdec2253a33c5ccf","slug":"201550516829-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटर्वक खराब होने से प्रभावित है सीसीटीएनएस का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटर्वक खराब होने से प्रभावित है सीसीटीएनएस का कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर/सुहवल। जिले के सुहवल, बिरनो, दुल्लहपुर, खानपुर सहित अन्य जगहों पर सड़क बनने सहित अन्य कारणों से पिछले करीब छह माह से उक्त थानों के बीएसएनएल की कनेक्टिविटी खराब होने से ऑन लाइन नागरिक शिकायतें, चरित्र अनुरोध, वेरिफिकेशन सहित अन्य कार्यों को निपटाने/देखने में थानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटर्वक एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) प्रभारी को प्रतिदिन मशीनों को जिला मुख्यालय स्थित एसपी आफिस के सीसीटीएनएस सेल में लेकर जाना पड़ रहा है।
जनपद के सुहवल, बिरनो, दुल्लहपुर, खानपुर सहित अन्य जगहों पर सड़क निर्माण सहित अन्य कारणों से पिछले केबिल कटने सहित अन्य फाल्ट होने से करीब छह माह से उक्त थानों के बीएसएनएल का नेटर्वक बंद है। इससे उक्त थानों को सीसीटीएनएस प्रभारी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह ऑनलाइन नागरिक शिकायतें, चरित्र अनुरोध, वेरिफिकेशन सहित अन्य कार्यों को निपटाने/देखने आदि ऑनलाइन संबंधित कार्य नहीं कर पा रहे हैं। डेटा सिंक कराने के लिए सीसीटीएनएस प्रभारी को प्रतिदिन मशीन को जिला मुख्याल स्थित एसपी आफिस के सीसीटीएनएस सेल में लेकर आना पड़ रहा है। पुलिस विभाग ने समस्या के समाधान के लिए बीएसएनएल अधिकारियों से मौखिक और लिखित शिकायत की है। बावजूद स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
इस संबंध में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ला ने कहा कि जल्द ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा। फिलहाल कोई विशेष परेशानी नहीं है। जिला दूरसंचार अधिकारी साकेत वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। सडकों के निर्माण सहित अन्य कारणों के चलते यह समस्या आ रही है। संबंधितों को निर्देश दिया गया है कि वह जल्द से जल्द फाल्ट को ठीक कर नेटर्वक की समस्या का समाधान करें।