{"_id":"5bf1a94ebdec22694d432ce7","slug":"201542564174-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमैट्रिक मशीन खराब, लेखाकार को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमैट्रिक मशीन खराब, लेखाकार को नोटिस जारी
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)। रेवतीपुर ब्लॉक मुख्यालय में कर्मचारियों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए लगाई गई बायोमैट्रिक मशीन करीब छह माह से खराब पड़ी है। इसके चलते कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। इससे फरियादियों को कर्मचारियों का इंतजार करना पड़ता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी हरिनारायण ने लापरवाही बरतने के मामले में ब्लॉक के स्टोर प्रभारी/ लेखाकार को शुक्रवार को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही खराब मशीन को जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
कर्मचारियों के समय से उपस्थित न होने से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ तो निराश होकर वापस अपने घरों को लौट जाते हैं। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में स्टोर प्रभारी संजय गुप्ता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जल्द ही खराब बायोमैट्रिक मशीन को दुरुस्त करा दिया जाएगा।