फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सपना पूरा कराने वालों का भाजपा ने किया सम्मान

सपना पूरा कराने वालों का भाजपा ने किया सम्मान

Fri, 16 Nov 2018 10:51 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
सपना पूरा कराने वालों का भाजपा ने किया सम्मान
गाजीपुर। राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं का सम्मान हमेशा से पार्टी कार्यकर्ता करते चले आ रहे हैं, लेकिन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इस परिपाटी को बदल दिया है। जिनके बल पर हमें अपनी योजनाओं-रचनाओं को जन-जन तक विस्तार, चुनावों में जिनके बल पर हमारे सपने साकार होते हैं उस महत्वपूर्ण बूथ अध्यक्ष तथा कार्यसमिति सदस्यों का सम्मान हमने किया है। पार्टी ने उनके मन की भावनाओं को समझाने, उनके सुझावों, सलाहों तथा समस्याओं को जानने के लिए तथा उनके सम्मान के लिए वरिष्ठ नेताओं तथा पदाधिकारियों को उनके दरवाजों तक भेजा है। यह बातें गुरुवार की देर शाम बूथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह के पिछले छह दिनों से चल रहे कार्यक्रम के समापन के अवसर पर रायगंज में दुर्गा माता मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कही।
विज्ञापन

बैठक में काशी क्षेत्र के अध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रो. बाबूलाल बलवंत, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा ने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, पूर्व पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, अच्छेलाल गुप्ता, रत्ना सरोज, प्रवीण सिंह, नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, जयसूर्य भट्ट, मारकंडेय सिंह, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, कार्तिक गुप्ता आदि उपस्थित थे। संचालन सभासद कुवंर बहादुर सिंह ने किया। बूथ कार्यकर्ता सम्मान अभियान के अंतिम दिन फाक्सगंज सेक्टर के बूथ अध्यक्षों का सम्मान पार्टी के नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, प्रवासी जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने किया। सेक्टर गोराबाजार के सभी बूथ कार्यसमिति के सदस्यों तथा बूथ अध्यक्षों का सम्मान विधानसभा प्रभारी सरोज कुशवाहा, अच्छेलाल गुप्ता, रासबिहारी राय, शशिकांत शर्मा, लव जायसवाल, सुनील गुप्ता, विनोद गुप्ता, जावेद अहमद, भोला यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed