{"_id":"5bdf2aeebdec2269bf7d7a73","slug":"201541352174-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धावस्था में झुलसने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धावस्था में झुलसने से विवाहिता की मौत
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। थाना क्षेत्र के मठिया गांव में शनिवार की देर शाम एक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना मिलने के बाद परिजन घर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना उस समय हुई जब घर का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। इस दौरान विवाहिता का कमरा भी अंदर से बंद था।
क्षेत्र के मौधा निवासी मुखराम राजभर की पुत्री कविता (30) की शादी मठिया निवासी प्रभुनाथ राजभर से हुई थी। शनिवार की शाम को परिवार के लोग बाजार चले गए। इसी बीच करीब सात बजे कविता ने अपनी पांच साल की बेटी को दुकान पर सामान खरीदने के लिए भेज दिया। इसके बाद वह कमरे में गई और गंभीर रूप से झुलसकर चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और सूचना कविता के परिजनों को दी। परिवार के लोग भी भागकर घर पहुंच गए और दरवाजा खटखटाने लगे, लेकिन कविता ने दरवाजा नहीं खोला। परिजनों ने रोशनदान के अंदर से झांका तो देखा कि कविता गंभीर रूप से झुलसी पड़ी है। लोग रोशनदान की रास्ते कमरे में पहुंचे और दरवाजा खोला। परिवार वाले उसे आनन-फानन में सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के मायके वालों को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रधान के बेटे महेंद्र यादव द्वारा विवाहिता के आत्महत्या करने की तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यदि मायके के लोगों की तरफ से कोई तहरीर दी गई तो आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।