फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जुमलेबाजी के सहारे जनता को गुमराह कर रही सरकारें

जुमलेबाजी के सहारे जनता को गुमराह कर रही सरकारें

Thu, 01 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जुमलेबाजी के सहारे जनता को गुमराह कर रही सरकारें
देवकली। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पियरी ग्राम में बुधवार की देर शाम युवा नेता देवनाथ कुशवाहा के आवास पर चौपाल आयोजित की गई। इस अवसर पर जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनसंर्पक तेज कर देना चाहिए ताकि पार्टी प्रदेश में अपना परचम लहरा सके। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार जुमलेबाजी के सहारे जनता को गुमराह कर रही है जिससे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। महिलाएं घर से बाहर सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा शासन काल में गरीब, मजदूर, दलित तथा पिछड़ा वर्ग का भविष्य सुरक्षित नहीं है। एक साजिश के तहत आरक्षण समाप्त किया जा रहा है। सांप्रदायिक माहौल खराब कर वोट का ध्रुवीकरण कर सामाजिक ताना-बाना नष्ट करने पर तुली हुई है। उसके नापाक इरादों को विफल करना आवश्यक है। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सच्चेलाल यादव, जिला कोषाध्यक्ष कन्हैया यादव, ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेंकन यादव, जिला पंचायत सदस्य जोखन यादव, कमला यादव, रजनीश कुशवाहा, सदानंद यादव, डा. शिवकुमार, डा. संतोष कुशवाहा, चंद्रशेखर, लालबहादुर, लालजी, विजय, संजय, विनोद, होरीराम, राकेश, रामदुलार, दीपक, सुनील, रामलाल, परमानंद, संजू, योगेंद्र कुशवाहा, सोनू विश्वकर्मा, इंद्रदेव कुशवाहा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन देवनाथ कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed