{"_id":"5a68c5964f1c1b88268b6626","slug":"201516815766-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन के साथ आई टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन के साथ आई टीम ने किया निरीक्षण
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल (गाजीपुर)।
ताड़ीघाट-मऊ रेल खंड एवं गंगा नदी पर बन रहे रेल कम रोड ब्रिज निर्माण कार्यों का निरीक्षण मंगलवार की देर शाम रेल मंत्रालय के तकनीकी सलाहकार समिति के चेयरमैन आरआर जगुहार, सीपीएम विकास चंद्रा एवं डीजीएम सत्यम कुमार ने किया। इस दौरान उन्होंने कास्टिंग और लेबलिंग के कार्यों का देखा। इसके बाद स्टीमर से गंगा नदी में बन रहे पिलरों का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद मेदिनीपुर स्थित प्लांट परिसर का निरीक्षण करने के साथ ही निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न सामग्रियों की गुणवत्ता को परखने के बाद कार्यदायी संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर को पूरे मैटीरियल का लैब में परीक्षण कराने का निर्देश दिया। इसके बाद, अधिकारियों ने बैठक कर प्रगति रिपोर्ट को देखते हुए अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने समय से हर हाल में निर्माण कार्यों को पूरा करने की हिदायत दी। तकनीकी सलाहकार समिति के चेयरमैन आरआर जगुहार ने चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया। सख्त निर्देश दिया कि अगर समय से निर्माण कार्य पूरा नहीं होगा तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद सैनी, केंद्रीय तकनीकी एडवाइजरी बोर्ड के कार्यकारी निदेशक पीके सिंह, उपेंद्र शुक्ल, संयुक्त महाप्रबंधक प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसके ओझा, आरबीएनएल के संयुक्त महाप्रबंधक सिविल विशेषज्ञ एसएन साहू, उप महाप्रबंधक सत्यम कुमार, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।