फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बाल मेला में लोगों ने चखा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद

बाल मेला में लोगों ने चखा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद

Sun, 24 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
बाल मेला में लोगों ने चखा स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर के ददरीघाट मुहल्ला स्थित कांति मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बाल मेला का आयोजन किया। इस मौके छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए खाने-पीने के स्टालों पर जहां लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजन का स्वाद चखा। वहीं इस मौके पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाक धारण कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मेला में बच्चों के साथ ही अभिभावकों ने भी चाय-पकौड़ी, समोसा, चाउमीन आदि स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ काफी की चुस्की ली। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चे सेंटा क्लाज, परी, राधा-कृष्ण आदि पोशाकों से सजे हुए थे, जो लोगों को बरबस ही अपनी तरफ आकर्षित कर रहे थे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ऊषा श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस मौके पर अशोक श्रीवास्तव, ज्योति तिवारी, पूनम अग्रहरि, वैशाली विश्वकर्मा, शबी बेगम, नंदिनी सिंह, नेहा वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक मौजूद थे। सुबह से आयोजित कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed