फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जगत जननी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

जगत जननी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

Thu, 21 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
जगत जननी के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
गाजीपुर। नवरात्र के पहले दिन शहर के साथ ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा। भक्तों ने शेरावाली का पूजन-अर्चन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। जगत जननी के जयकारे और घंटा-घड़िय़ाल बजने से मंदिरों के आस-पास का माहौल पूरी तरह देवीमय बना रहा। देवी मंदिरों के पास मेले जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

शहर के हमीद सेतु स्थित मां काली मंदिर, नवाबगंज स्थित मां शीतला मंदिर, शहर के रौजा रजदेपुर स्थित शीतला माता मंदिर, शहर के मिश्रबाजार स्थित मां काली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

गहमर संवाददाता के अनुसार करहिया स्थित प्रसिद्ध देवी मां कामाख्या धाम जनपद के साथ ही गैर जनपदों के सैकड़ों भक्त पहुंचे। देवी के चरणों में फूल-माला, प्रसाद अर्पित कर अपने और परिवार के लोगों की मंगल की कामना की। भीड़ का आलम यह था कि मां का दर्शन पाने के लिए भक्तों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा। सुहवल संवाददाता के अनुसार रेवतीपुर स्थित भगवती मां के दरबार में सुबह से घंट-घडिय़ा बजने का जो क्रम शुरु हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। भक्तों ने मां की आराधना कर मन्नतें मांगी। कई भक्तों ने मां के दरबाद में अंखड दीप भी जलाया। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार मां कष्टहरणी भवानी के दरबार में स्थानीय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूसरे जनपदों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। मां का पूजन-अर्चन कर अपने एवं परिवार की खुशहाली की देवी मां से प्रार्थना किया। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल के दिलदारनगर जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-4 और 3 के मध्य स्थित सायर माता मंदिव्र में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मां के चरणों में फूल-माला, प्रसाद चढ़ाने कपे साथ कई भक्तों ने चुनरी भी चढ़ाया। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार चंडी माता मंदिर सुबह से ही भक्तों के आने का क्रम शुरु हो गया। जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि भी होती गई। जखनिया संवाददाता के अनुसार सिद्धपीठ हथियाराम मठ स्थित बुद्धाम्बिका देवी बुढिय़ा माई के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। इसके साथ ही परिसर में स्थित मां भगवती सिद्धदात्री मंदिर पर श्रद्धालुओं ने आराधना की। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार तहसील स्थित मनोकामना देवी, अमवा की सती मइया सहित आसपास के देवी मंदिरों में देवी की पूजन-अर्चन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। देवकली संवाददाता के अनुसार गंगा के तटवर्ती क्षेत्र चकेरी धाम में स्थापित दुर्गा मंदिर में पूजन-अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाकर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील के पीछे स्थित काली मां का दर्शन-पूजन करने के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचे। सादात संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के माहपुर गांव में स्थित अतिप्राचीन मां काली मंदिर पर महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार बेसो नदी के तटवर्ती गांव हुसेनपुर मुर्थान स्थित मां टड़वा भवानी के मंदिर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां की आराधना कर मंगल की कामना की। इसके अलावा जमानिया, दुल्लहपुर, सेवराई, कासिमाबाद, बिरनो, जंगीपुर, नंदगंज, भांवरकोल, करंडा, भीमापार, शादियाबाद, सिधागरघाट, मरदह सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिर सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों से गुलजार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed