{"_id":"599482eb4f1c1b8f4e8b46ce","slug":"201502905067-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद को लेकर किसानों ने हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद को लेकर किसानों ने हंगामा किया
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। डीएपी खाद के लिए परेशान किसानों में शासन-प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है। हेतिमपुर स्थित पीसीएफ गोदाम पर बुधवार को डीएपी वितरण के दौरान किसानों ने हंगामा किया। खाद मिलने की आस में घंटों गोदाम पर इंतजार कर रहे किसानों का धैर्य उस वक्त जवाब दे गया जब पूर्वान्ह 11 बजे सचिव बैंक में रुपया जमा करने की बात कहकर वहां से चले गए। धूप में खड़े किसानों ने फौरन फोन से एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्र को सूचना दी। उनके निर्देश पर एडीओ कृषि मौके पर पहुंचे और खाद दिलाने की मांग कर रहे किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया और चले गए। काफी इंतजार के बाद भी जब खाद नहीं मिली तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष रामध्यान यादव के नेतृत्व में दर्जनों किसान एसडीएम के ऑफिस में पंहुचे और उनको पत्रक सौंपकर खाद दिलाने की मांग की। आरोप लगाया कि सचिव ने सुबह ही गोदाम खोलकर कुछ लोगों में सैकड़ों बोरी खाद बांट दिया। जबकि सैकड़ों किसान खाद से वंचित रह गए। शीघ्र ही किसानों को खाद नहीं मिला तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम ने किसानों को खाद मुहैया कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन