फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला-प्रदर्शनी शुरू

तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला-प्रदर्शनी शुरू

Wed, 09 Aug 2017 11:55 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला-प्रदर्शनी शुरू
बिरनो। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के तत्वावधान एवं नेहरू युवा केन्द्र के समन्वय में तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला-प्रदर्शनी एवं गोष्ठी का शुभारंभ ग्राम प्रधान संघ बिरनो के अध्यक्ष मुरलीधर सिंह यादव एवं अन्य अतिथियों ने बुधवार को किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित योजनाएं गरीब से गरीब व्यक्ति के पास पहुंचे, इसके लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करना होगा।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एडीओ(पं.) नरेंद्र कुमार दूबे ने पंडित दीनदयाल को भारतीय संस्कृति का महान उपासक बताया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरनो के प्रधानाध्यापक श्रीरामजी विश्वकर्मा ने नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 एवं बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर समेकित बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर गीता राय, सहायक पंचायत अधिकारी कृषि राजेन्द्र सिंह यादव, महिला एवं बाल कल्याण से नेहा राय, स्वास्थ्य विभाग से रामप्रकाश चौधरी, श्रम विभाग से सुभाष राम ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी उपस्थित लोगों को दी। अध्यक्षता कर रही खण्ड विकास अधिकारी बिरनो आशा देवी ने कहा कि सभी विकास योजनाएं आनलाइन हैं। शिक्षित वर्ग गरीबों की मदद करे। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिरनो की कृति एवं सपना ने सरस्वती वन्दना, कृति, सपना, नीलम एवं चन्दा ने स्वागत गीत और अंश उपाध्याय एवं श्वेता ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सूचना विभाग के आमिर अंसारी, शोभनाथ, योगेन्द्र यादव, कालीचरन चौहान, सतीश आदि उपस्थित थे। संचालन नेहरू युवा केन्द्र संगठन के राज्य प्रशिक्षक द्वय नागेन्द्र कुमार सिंह एवं सत्यभामा पाण्डेय ने तथा अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed