{"_id":"59690a9e4f1c1b8c6a8b4624","slug":"201500056222-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में हुई मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में हुई मारपीट, दो घायल
Updated Fri, 14 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के रसूलपुर बेलवा में शुक्रवार को भूमि विवाद में पिता और तीन पुत्रों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस मामले में एक पुत्र की ओर से पिता सहित छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
रसूलपुर बेलवा गांव निवासी श्रीपत यादव (60) अपने दो पुत्रों के साथ रहता है। जबकि उसका बड़ा पुत्र मनई यादव (30) कई दिनों से अपने ससुराल में रहता था। आज वह घर पहुंचकर पिता से धान की रोपाई करने के लिए खेत की मांग करने लगा। इसी बीच पिता और उसके बीच कहासुनी हो गई। इसी बीच बात इतनी बढ़ गई कि वह हाथापाई करने लगा। इस पर पिता के साथ रह रहे दोनों पुत्र बीच-बचाव करने पहुंचे। उनसे भी हाथापाई हो गई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल श्रीपत यादव और मनई को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में घायल मनई यादव की ओर से अपने पिता श्रीपत यादव, माता, दोनों भाइयों राजकुमार और धनई तथा गांव के दो अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।