{"_id":"6ac1586b02442d240d05e3dd","slug":"200-tonne-boiler-on-a-240-wheel-trailer-crowds-gathered-all-along-the-route-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-161472-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 240 पहियों वाले ट्रेलर पर 200 टन का बॉयलर, रास्ते भर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 240 पहियों वाले ट्रेलर पर 200 टन का बॉयलर, रास्ते भर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
देवकली में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से गुजरता बॉयलर लदा ट्रेलर। स्रोत- पाठक
गाजीपुर/खानपुर/भड़सर। 200 टन से अधिक वजन और 100 फीट से ज्यादा लंबा विशाल औद्योगिक बॉयलर शनिवार को गाजीपुर जिले की सीमा में पहुंचा तो सड़क पर लोगों की नजरें थम गईं। जिले में पहले दिन ट्रेलर ने करीब 50 किमी की दूर करके दिन दो बजे मोहांव में बने पार्किंग में रुक गया। 20 लाइन वाले विशेष मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रेलर की प्रत्येक लाइन में 12 टायर हैं। इस तरह करीब 240 पहियों वाले ट्रेलर पर लदे इस विशाल उपकरण को देखने के लिए कैथी से सैदपुर और देवकली तक जगह-जगह लोग सड़क किनारे जुटे रहे। कई लोगों ने मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो भी बनाए।
एनएचएआई के पीडी अजय कुमार ने बताया कि ट्रेलर के जाने के लिए यातायात संबंधी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। बेल्जियम में तैयार बॉयलर को समुद्री मार्ग से ओडिशा के पारादीप बंदरगाह तक लाया गया था। वहां से विशेष काफिले के जरिये इसे बलरामपुर चीनी मिल के लिए ले जाया जा रहा है। शनिवार को कैथी से आगे बढ़ने के बाद काफिला सैदपुर पहुंचा। हाईवे पर डीजल भरवाने के लिए कुछ देर रुकने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोग बॉयलर के साथ सेल्फी और रील बनाते नजर आए।
डीजल भरवाने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच काफिला देवकली की ओर रवाना हुआ। सुबह करीब 10:40 बजे बॉयलर देवकली बाजार से गाजीपुर की ओर बढ़ा। पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालते हुए काफिले को आगे बढ़ाते रहे।
विज्ञापन
विशाल उपकरण को ले जाना आसान नहीं है। रास्ते में पेड़, बिजली के तार और सड़क किनारे लगे बोर्ड बाधा बन रहे हैं। जरूरत के अनुसार क्रेन और संबंधित टीम की मदद से अवरोध हटाकर रास्ता बनाया जा रहा है। उमरहां और चौबेपुर में फोरलेन पर बने फुटओवर ब्रिज को भी हटाकर काफिले के गुजरने की व्यवस्था की गई। भारी वजन के कारण काफिला धीमी गति से चल रहा है और दिन में सीमित दूरी ही तय कर पा रहा है।
अब काफिला सैदपुर से देवकली होते हुए गाजीपुर की ओर बढ़ गया है। आगे बिरनो टोल प्लाजा की तरफ ले जाने की तैयारी है। रास्ते भर इस विशाल बॉयलर को देखने के लिए लोगों में कौतूहल बना हुआ है।