फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   20 thousand cash destroyed in fire caused by short circuit

Ghazipur News: शार्ट-सर्किट से लगी आग में 20 हजार नकदी जलकर नष्ट

Mon, 10 Apr 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
20 thousand cash destroyed in fire caused by short circuit
रेवतीपुर थाना के अवकल गांव में रविवार की देर शाम शार्टसर्किट से एक घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति कटवा दी और आग बुझाने में जुट गए। करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब-तक घर गृहस्थी का पूरा समान सहित करीब बीस हजार की नकदी जलकर नष्ट हो गई। घटना की सूचना लोगों ने संबंधित अधिकारियों को दी। इसके बाद क्षेत्रीय लेखपाल अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी। अगलगी में करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। पीड़ित कन्हैया राजभर ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ खेत में गेहूं की कटाई करने गया था। जब लौटा तो देखा कि कमरे में आग लग गई है।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। अगलगी की घटना में उसका घर गृहस्थी के सामान कपड़ा, बेड, टीबी, पंखा, सिलाई मशीन सहित बीस हजार की नकदी जल गई।
विज्ञापन



0000000
शार्टसर्किट से ढाई बीघा गेहूं की फसल जली
लठ्ठूडीह। थाना क्षेत्र के डेहमा मौजा स्थित ढाई बीघा गेहूं की फसल सोमवार को बिजली शार्टसर्किट से निकली चिंगारी से जलकर नष्ट हो गई। डेहमा गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने आग की लपट देख डीजल इंजन और सबमर्सीबल से पानी फेक बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed