फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   20 minutes of rain, water filled everywhere

Flood Alert: गाजीपुर में 20 मिनट की बारिश, जगह-जगह भर गया पानी; उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Sun, 07 Sep 2025 12:07 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 07 Sep 2025 12:07 AM IST
सार

Ghazipur News: यूपी के गाजीपु जिले में बारिश के बाद विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। इस कारण शहर और ग्राामीण क्षेत्रों में ज्यादा समस्या हो गई। वहीं, गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन
20 minutes of rain, water filled everywhere
बारिश के बाद भदौरा बाजार में सड़क पर जलजमाव से होकर गुजरते राहगीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Flood Alert: गाजीपुर में शहर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को दिन में तीन बजे करीब बीस मिनट तक 9.3 एमएम बारिश होने से गर्मी से परेशान लोगोें को कुछ राहत मिली। वहीं, तापमान भी एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। बारिश से गड्ढायुक्त सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में रुक-रुक कर बारिश होने संभावना है। बारिश के दौरान बाजार में निकले लोगों को यहां-वहां रुककर पानी बंद होने का इंतजार करना पड़ा। कई मोहल्लों में भी जगह-जगह पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में बेहद मुश्किल हुई।
विज्ञापन


सुबह से गर्मी से परेशान लोग बारिश की राह देख रहे थे। इसके बाद उन्हें उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सेवराई तहसील मुख्यालय स्थित बाजार में शनिवार की शाम हुई तेज बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालियां जाम होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर घुटने भर पानी लग गया जिससे लोगों को आवागमन करने में मुश्किल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि जल निकासी के लिए नालियों की साफ-सफाई नहीं की गई है जिससे बरसात के दिनों में स्थिति बद से बदतर हो जाती है। मुख्य चौराहा से लेकर शिव मंदिर तक सड़कों पर जलभराव हो जाने से वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन करने में परेशानी उठानी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed