{"_id":"5798fe5b4f1c1b144621e45f","slug":"2-dies-including-woman-by-electrocuted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से युवती समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से युवती समेत दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रुप से झुलस गईं। झुलसी महिलाओं को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के चित्रकोनी गांव निवासी रामकिशुन पाल की पुत्री रीना (20) परिवार के साथ विद्युत उपकेंद्र के पास खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इस बीच बारिश से तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से रीना की खेत में ही मौत हो गई। खेत में काम कर रही तीन महिलाएं सहोदरी (38), उषा (35) तथा मीरा देवी (42) गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुच गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। घायल तीनों महिलाओं को नगर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पर्यटन मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने झुलसी महिलाओं के उपचार के लिए आर्थिक सहायता दिया तथा मृतक और झुलसी महिलाओं को शासन से मिलने वाली हर सहायता भी उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
उधर सैदपुर संवाददाता के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के पीपनगर गांव के सिवान में बुधवार की दोपहर राजेंद्र सक्सेना का पुत्र दिलीप सक्सेना (28) वर्ष खेत में धान की रोपाई कर रहा था। इसी बीच बारिश के दौरान गिरी बिजली चपेट आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सैदपुर लाए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों से दुर्घटना की जानकारी लेने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।