फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   2.6 million voters decide

26 लाख मतदाता करेंगे फैसला

Fri, 17 Feb 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 17 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के 25 लाख 98 हजार से ज्यादा मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 14 लाख 20 हजार से ज्यादा पुरुष एवं 11 लाख 77 हजार से अधिक महिला एवं सौ अन्य मतदाता शामिल हैं। सबसे अधिक मतदाता जखनियां विधानसभा में है, तो गाजीपुर में मतदाताओं की संख्या सबसे कम है। अंतिम प्रकाशन के बाद तथा नामांकन की अंतिम तिथि तक निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 116 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग की ओर से अर्हता तिथि पहली जनवरी 2017 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन बीते 15 सितंबर को किया गया था। आलेख्य प्रकाशन के दौरान जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 1400124 पुरुष एवं 1153900 महिला तथा 95 अन्य सहित 2554119 मतदाता थे। पुनरीक्षण अभियान के दौरान सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर लोगों ने गजब का उत्साह  दिखाया था।
विज्ञापन


पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने अधिक रुचि दिखाई थी। 46 हजार से अधिक पुरुष एवं 51 हजार से ज्यादा महिला तथा 10 अन्य सहित 98 हजार से अधिक ने सूची में नाम दर्ज कराया था। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में 1420860 पुरुष एवं 1177152 महिला तथा 100 अन्य सहित 2598112 मतदाता थे। जानकारी के अनुसार अंतिम प्रकाशन के बाद तथा नामांकन की अंतिम तिथि तक निरंतर पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 116 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुरुष 47 तथा 69 महिलाएं बढ़ी हैं। इसके बाद जिले में अब मतदाताओं की संख्या बढ़कर 25 लाख 98 हजार 228 हो गई है। इसमें 14 लाख 20 हजार 907 पुरुष एवं 11 लाख 77 हजार 221 महिला तथा 100 अन्य हैं। सबसे अधिक मतदाता जखनिया क्षेत्र में तो गाजीपुर में इनकी संख्या सबसे कम है। (373) जखनिया (अजा) में 398702, (374) सैदपुर (अजा) में 355412, (375) गाजीपुर में 337571, (376) जंगीपुर में 345487 मतदाता हैं। इसके अलावा (377) जहूराबाद में 373864, (378) मुहम्मदाबाद में 393609 एवं (379) जमानिया विधानसभा क्षेत्र में 393583 मतदाता मत का प्रयोग करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed