फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हवनकुंड में डाल दें बुराइयों की आहूति

हवनकुंड में डाल दें बुराइयों की आहूति

Wed, 17 Apr 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
हवनकुंड में डाल दें बुराइयों की आहूति
गाजीपुर। मानव धर्म प्रसार समाजसेवी संस्था श्री गंगा आश्रम बयेपुर देवकली में मानवता अभ्युदय महायज्ञ चल रहा है। इसमें हवन-पूजन के साथ ही श्रीराम चरित मानस के नवाह्न परायण के पाठ का भी हो रहा है। इस मौके पर केदारजी ने कहा कि संस्था के संस्थापक एवं प्रवर्तक ब्रह्मलीन संत श्री गंगाराम दास जी महाराज ने लुप्त प्राय सत्य, न्याय, धर्म की पुनर्स्थापना के लिए मानव धर्म प्रसार समाजसेवी संस्था की स्थापना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत महात्माओं का आगमन मानव समाज के कल्याण के लिए होता है। कथा वाचक ध्रुव महाराज ने कहा कि व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने संयम के हवन कुंड में सुकर्मों के द्वारा अपनी सारी बुराइयों की आहुति दे दे। अन्य संतों ने कहा कि बड़े भाग्य से यह मानव तन प्राप्त हुआ है। विवेकवान पुरुष भगवान की शरण में जाता है। संतों के माध्यम से जीव भगवान को प्राप्त कर सकता है। संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि व्यक्ति के जीवन में सत्संग अनिवार्य है। सत्संग ही आनंद और कल्याण का मूल है। जहां-जहां श्रीराम कथा होती है, वहां-वहां हनुमान जी किसी न किसी रूप में उपस्थित रहते हैं। आज समाज के लोग सत्ता और संपत्ति को पाने के लिए तत्पर हैं लेकिन संत महापुरुषों का लक्ष्य शांति और भक्ति की प्राप्ति करना है। इस मौके पर सत्यप्रकाश आचार्य, सदानंद, भोला, रामअवध, रामानंद, मोहन, अजय, सुदामा, प्रेमचंद, रामानंद, लक्ष्मीकांत आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed